फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के मंच पर संदीप

Thu, 09 Nov 2017 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
संदीप। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बड़हलगंज निवासी एवं गोरखपुर यूनिवर्सिटी से फाइन आर्ट में शोध कर रहे संदीप कुमार श्रीवास्तव को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अंतरराष्ट्रीय समारोह में शिरकत का अवसर मिला है। इस समारोह का आयोजन 12 नवंबर को नई दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में किया जाएगा।
विज्ञापन


संदीप के मुताबिक समारोह में उन समेत एशिया के पांच श्रेष्ठ छायाकार प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर उनकी 10000 फोटो में से बेहतरीन 1000 तस्वीरों की एकल प्रदर्शनी भी आयोजित होगी। हेरिटेज फोटोग्रॉफी के लिए उन्हें यह अवसर दिया जा रहा है। खजुराहो के मंदिरों के शिल्प, ग्वालियर के किले, काशी के घाटों की जीवंत तस्वीरों को अपना बेहतरीन काम मानने वाले संदीप ने बताया कि इससे पहले वह हेरिटेज फोटोग्राफी प्रदर्शनी के लिए इसी साल राष्ट्रीय सम्मान हासिल कर चुके हैं।

अपनी सफलता का श्रेय पिता बृज कुमार श्रीवास्तव और मां शकुंतला श्रीवास्तव को देने वाले संदीप को यूनिवर्सिटी में ललित कला एवं संगीत की विभागाध्यक्ष डॉ. उषा सिंह, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह, पीआरओ प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा, डॉ. राजेश चन्द्र गुप्त, डॉ. गौरी शंकर चौहान आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें