फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम कोर्ट में होगा मेयर का नामांकन

विज्ञापन
न‌िकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला के नेतृत्व में निर्वाचन से जुड़े सभी अफसरों की गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक के दौरान मेयर, पार्षद और नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य पदों के लिए नामांकन आदि के लिए स्थान तय कर लिए गए। मेयर पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री, दाखिला, जांच एवं प्रतीक आवंटन आदि का कार्य कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम फाइनेंस के कोर्ट में होगा।
विज्ञापन


पार्षद पद के लिए यहां होगा नामांकन-
वार्ड संख्या 1 से 5- डीएम कोर्ट (कक्ष 6)
वार्ड संख्या 6 से 10- सीआरओ कोर्ट (कक्ष 2)
वार्ड संख्या 11 से 15- उप संचालक चकबंदी न्यायालय (कक्ष 3)
वार्ड संख्या 16 से 20- एडीएम प्रशासन कोर्ट (कक्ष 5)
वार्ड संख्या 21 से 25- अपर उप जिलाधिकारी कोर्ट (कक्ष 1)
वार्ड संख्या 26 से 30- न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी (कक्ष 7)
वार्ड संख्या 31 से 35- बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी न्यायिक (कक्ष 8)
वार्ड संख्या 36 से 40- चकबंदी रुस्तमपुर कोर्ट (कक्ष 9)
वार्ड संख्या 41 से 45- नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट
वार्ड संख्या 46 से 50- अपर नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट (कक्ष 27)
वार्ड संख्या 51 से 55- तहसीलदार सदर कोर्ट (कक्ष 9)
वार्ड संख्या 56 से 60- नायब तहसीलदार नगर कोर्ट (कक्ष 12)
वार्ड संख्या 61 से 65- नायब तहसीलदार पिपराइच कोर्ट (कक्ष 13)
वार्ड संख्या 66 से 70- नायब तहसीलदार खोराबार कोर्ट (कक्ष 15)
 
तहसीलों में होंगे नगर पंचायतों के नामांकन
नगर पंचायत पिपराइच के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का नामांकन एसडीएम सदर और वार्ड 1 से 12 तक के सदस्य पद का नामांकन तहसीलदार न्यायिक सदर कोर्ट में होगा। गोला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के लिए एसडीएम गोला कोर्ट और वार्ड संख्या 1 से 11 तक के सदस्य पद के लिए नायब तहसीलदार गोला कोर्ट में नामांकन होगा। बड़हलगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद का नामांकन तहसीलदार गोला कोर्ट और वार्ड संख्या 1 से 14 तक के सदस्य के लिए नायब तहसीलदार बड़हलगंज कोर्ट, सहजनवां नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एसडीएम सहजनवां कोर्ट एवं वार्ड 1 से 16 तक सदस्य पद के लिए तहसीलदार सहजनवां कोर्ट, बांसगांव नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एसडीएम बासगांव कोर्ट और वार्ड संख्या 1 से 12 तक के सदस्य पद के लिए तहसीलदार बांसगांव कोर्ट में नामांकन होंगे। नगर पंचायत मुंडेरा बाजार के अध्यक्ष पद के लिए एसडीएम चौरीचौरा एवं वार्ड 1 से 11 तक सदस्य के लिए तहसीलदार चौरीचौरा कोर्ट में नामांकन होगा। इसी तरह पीपीगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एसडीएम कैंपियरगंज एवं वार्ड संख्या 1 से 11 तक के सदस्य के लिए तहसीलदार कैंपियरगंज कोर्ट तथा कस्बा संग्रामपुर उर्फ उनवल के अध्यक्ष पद के लिए एसडीएम खजनी कोर्ट एवं वार्ड संख्या 1 से 14 तक सदस्य के लिए तहसीलदार खजनी कोर्ट में नामांकन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें