फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ में नहीं था जनता खाना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। ट्रेनों में खानपान की खराब क्वालिटी की कैग की रिपोर्ट आने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने पेंट्रीकार के खानपान की क्वालिटी की जांच तेज कर दी है। शुक्रवार को मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (फेड एवं मार्केटिंग) राधेश्याम ने चार अधिकारियों के साथ अमरनाथ एक्सप्रेस का निरीक्षण किया। पेंट्रीकार में जनता खाना उपलब्ध नहीं था और फर्स्ट एड बॉक्स में रखी गई दवाएं एक्सपायर्ड मिलीं। पेंट्रीकार मैनेजर को फटकार लगाते हुए उन्होंने रेल प्रशासन को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

भागलपुर से जम्मू जा रही अमरनाथ एक्सप्रेस में चेकिंग टीम ने पेंट्रीकार की जांच के साथ ही यात्रियोें से भी फीडबैक लिया। अलग-अलग कोच में सवार 15 यात्रियों ने बताया कि छपरा से देवरिया के बीच वेंडरों ने पानी की बोतलें 15 की जगह 20 रुपये में दी। वेंडर ड्रेस में भी नहीं थे और उनके पास आईकार्ड भी नहीं था। मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (फेड एवं मार्केटिंग) ने अफसरों से कहा कि हर हाल में जनता खाना यात्रियों को मिलना चाहिए। चेकिंग में सीनियर सीडीओ जावेद, सहायक विद्युत इंजीनियर, सहायक मंडल मेकेनिकल इंजीनियर शामिल थे। इसी क्रम में डीसीआई डीके श्रीवास्तव, सीआईटी टीएन पांडेय के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर 27 बेटिकट व अवैध वेंडरों को पकड़ा गया और सभी से जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें