फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में पलटी नाव, सभी सवार सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार प्रांत के बगहा शहर के करीब शुक्रवार को गंडक नदी में नाव पलट गई। नाव में सवार कुल 18 लोग नदी में डूबने लगे। कुछ ही दूरी पर मौजूद दूसरे नाव के नाविकों ने साहस दिखाते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दुर्घटना से इलाके में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बगहा शहर के कैलाश नगर मुहल्ले के लोग शुक्रवार को दोपहर में छोटी नाव से दियारा क्षेत्र के ओझवलिया रेता से अपने घर लौट रहे थे। नाव पर 18 लोग सवार थे जिनमें से दो महिलाएं थीं। जैसे ही नाव बीच धारा में पहुंची कि तेज बहाव के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव में सवार सभी लोग उफनाई नदी में डूबने लगे। घटना के कुछ ही देर बाद दो अन्य नावों के नाविक बिना देर किए इनके पास पहुंचे और डूब रहे लोगों को पानी से बाहर निकालकर अपनी नाव में बैठा लिया। डूब रहे लोगों में दूध विक्रेता अनिल, नंदू, रविंद्र, होरिल, फूलझरी देवी, गुलाइची देवी आदि शामिल थे।
इस संबंध में बगहा नंबर दो के बीडीओ अशोक कुमार व पटखौली के एसओ सुभाष मुतिया ने बताया कि दियारा से दूध लेकर आ रहे लोगों की नाव पलट गई थी। सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है। लोगों से छोटी नाव लेकर नदी में नहीं जाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें