फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरती से आकाश तक रहेगी राष्ट्रपति की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन


नभ, थल और जल से होगी निगरानी
राष्ट्रपति के नजदीक सेना, फिर पैरामिलिट्री, एटीएस और पुलिस रहेगी
रास्ते में पड़ने वाली ऊंची इमारतों पर स्नाइपर्स तैनात किए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। राष्ट्रपति रामनाथ क ोविंद और उनकी पत्नी की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। जमीन पर सेना, पैरामिलिट्री, एटीएस समेत चार हजार से अधिक फोर्स तैनात रहेगी तो आसमान में वायु सेना के हेलीकाप्टर और ड्रोन नजर रखेंगे। सर्किट हाउस वाले मार्ग पर नजर रखने के लिए रामगढ़ताल में स्टीमर पर फोर्स तैनात रहेगी। एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस और वहां से गोरखनाथ मंदिर के बीच ऊंची इमारतों पर जगह-जगह स्नाइपर्स पोजिशन संभालेंगे।
राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए दो घेरे होंगे। पहले घेरे में सेना के जवान मोर्चा संभालेंगे तो दूसरे में पैरामिलिट्री फोर्स, एटीएस, पीएसी, एसटीएफ और पुलिस तैनात रहेगी। उनकी सुरक्षा के लिए जोन के 11 जिलों से लगभग चार हजार जवानों की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोर्स जो मांगी गई

- पांच कंपनी पीएसी
- तीन कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स
- दस एसपी, दस एडिशनल एसपी
- 20 सीओ, सौ इंस्पेक्टर, 150 दरोगा
- 2400 पुरुष सिपाही, सौ महिला सिपाही

होटल-विवाह घरों में ठहराई जाएगी फोर्स
बाहर से आने वाली फोर्स के ठहरने के लिए शहर के होटल, धर्मशाला, मैरेज हाउस और स्कूल-कॉलेजों में व्यवस्था की जा रही है। ऐसे सभी स्थानों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें