फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 फीसद बांध कटा, गांव खाली कराया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेन :
विज्ञापन

कटरिया-चांदपुर तटबंध 70 फीसदी कटा, गांव खाली कराया गया

सबहेड :
वीडी बांध पर बढ़ता जा रहा धारा का दबाव, ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रशासनिक अमला मौके पर डटा

प्वाइंटर
आसपास के स्कूल बंद कराए गए, दोपहर बाद थमी कटान की रफ्तार
400 है चांदपुर गांव की आबादी, लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए

अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सरयू नदी की तेज धारा से विक्रमजोत-धुसवा (वीडी) बांध का कटरिया-चांदपुर तटबंध गुरुवार को 70 फीसदी तक कट गया। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील करते हुए आननफानन में चांदपुर गांव खाली करा दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के सभी परिषदीय विद्यालय बंद करा दिए गए।
गुरुवार सुबह करीब सात बजे गांव वालों ने तटबंध पर दरार देखी। देखते ही देखते बंधा कटने लगा। कुछ ही घंटे में तटबंध 70 फीसदी कट गया। इसकी सूचना बाढ़खंड और प्रशासन को दी गई। बांध कटने की जानकारी होते ही चांदपुर गांव की महिलाएं और बच्चे दहशत में आ गए। सभी अपनी गृहस्थी समेटकर सुरक्षित स्थान पर जाने लगे।
विज्ञापन

मौके पर बाढ़ खंड के अफसरों-कर्मचारियों के अलावा एडीएम, एसडीएम हर्रैया, सीओ कलवारी, दुबौलिया और कलवारी की पुलिस भी पहुंची। बाढ़ खंड के मजदूरों और गांव वालों की मदद से बोल्डर और ईंट के रोड़े बांध के बेस में डाले जाने लगे। 400 की आबादी वाले चांदपुर गांव को खाली करा दिया गया। सभी को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए गांव में लाउडस्पीकर से एनाउंस किया जाता रहा। हालांकि दोपहर बाद तीन बजे तक कटान पर नियंत्रण पा लिया गया।
विज्ञापन

-----------
स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में
कटान पर नियंत्रण पा लिया गया है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि पीड़ितों को भोजन, दवा, पानी आदि सभी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएं। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता तटबंध की मरम्मत करा रहे हैं। एडीएम, एसडीएम हर्रैया, पुलिस के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। खतरा टल गया है। चौकसी बरती जा रही है। - डॉ. राजशेखर, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें