फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘और अधिक जिम्मेदारी से काम करने को प्रेरित करेगा पदक ’

विज्ञापन
डीआईजी राकेश चंद्र साहू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। सराहनीय सेवाओं लिए बस्ती रेंज के डीआईजी राकेश चंद्र साहू को राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। बृहस्पतिवार को बातचीत में डीआईजी ने बताया कि पदक उन्हें और अधिक जिम्मेदारी से कार्य करने की प्रेरणा देगा। इससे सदैव प्रकाशपुंज की भांति ऊर्जा मिलती रहेगी।
विज्ञापन


डीआईजी ने बताया कि 2002 में वे आईपीएस कैडर में आए। इसी वर्ष एएसपी रहते हुए सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के बाद ही राष्ट्रपति पुलिस पदक की पात्रता मिलती है। 1982 बैच के पीपीएस साहू 1992 में सीओ पीलीभीत के रूप में तैनात रहते हुए आतंकवादियों के खिलाफ चली विशेष मुहिम का हिस्सा बने। 2002 में आईपीएस कैडर में प्रोन्नत होने के बाद वह श्रावस्ती, सीतापुर, आजमगढ़, शाहजहांपुर समेत विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं।

2016 में उन्हें डीआईजी पद पर पदोन्नति मिली और वे डीआईजी कर्मिक बने। सात जुलाई 2017 को बस्ती रेंज के डीआईजी की कुर्सी संभाली। पदक मिलने की घोषणा होने के साथ ही रेंज कार्यालय पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें