फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोम मंगल कार्यकर्ताओं से मिलेंगे मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ आयोजित भाजपा के जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों की बैठक में कई मुद्दों पर तत्काल आदेश जारी कर दिक्कतों को दूर करने की कोशिश की गई। एक पदाधिकारी के यह कहने पर कि मुख्यमंत्री से मिलना आसान है मंत्री से मिलना मुश्किल, अमित शाह ने कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी कि मंत्री सोमवार व मंगलवार को कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। बाकी दिन वे अपना सरकारी कर्य करेंगे।
शनिवार को लखनऊ के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित बैठक में अमित शाह ने जिलाध्यक्षों से मंडल प्रवास, बूथों के कार्यकर्ताओं से संवाद और संगठन से जुड़े कई सवाल किए। कहा गया कि जिले के साथ ही मंडलों की बैठकें भी समय से होनी चाहिए। इस बीच कई जिलाध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं की पीड़ा से अवगत कराते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की बातें अधिकारी नहीं सुनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकारी अमले का राजनीतिकरण हो गया था। व्यवस्था पटरी से उतरी है, जल्द ठीक हो जाएगी। कहा कि संगठन के लोग कार्यकर्ताओं से कहे कि जनता के बीच केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां पहुंचाएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जल्द ऐसा साफ्टवेयर लोड होगा जिससे डॉयल 100 की सूचना एसपी और थानों तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें