फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग की विजिलेंस टीम पर मनमानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
बिजली विभाग की विजिलेंस टीम पर रुद्रपुर के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह ने मनमानी का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत चीफ इंजीनियर गोरखपुर जोन एके सिंह से की है। चीफ इंजीनियर ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि एएन सिंह मेमोरियल प्राइवेट आईटीआई के प्रबंधक विनय सिंह ने 10 किलोवाट का कनेक्शन ले रखा है। उपभोक्ता नियमानुसार बिजली बिल का भुगतान भी करता है। पिछले माह जांच बिजली विभाग की विजिलेंस टीम जांच के लिए पहुंची और बिना कोई कारण बताए केबिल काटकर साथ लेते गई। इस बारे में जब स्थानीय जेई, एसडीओ और अधिशासी अभियंता से पूछा गया तो उन्होंने जानकारी होने से ही इन्कार कर दिया। अब अधिकारी उपभोक्ता का कनेक्शन जोड़ने से भी हाथ खड़े कर रहे हैं। यह भी नहीं बताया जा रहा है कि किस वजह से कनेक्शन काटा गया। शनिवार दोपहर बाद चीफ इंजीनियर गोरखपुर जोन एके सिंह से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक ने पूरी बात बताई और कार्रवाई की मांग की। चीफ इंजीनियर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें