फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद लिए गांव पहुंचे अधिकारी , खिलाया केला बिस्किट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। बाल विकास विभाग की तरफ से चिन्हित अति कुपोषित 64 गांवों को जिन अधिकारियों ने गोद लिया है उन गांवों में शनिवार को वे लोग पहुंचे। सभी कुपोषित बच्चाें को केला और बिस्किट खिलाया। कहा कि हर हाल में इन्हें लाला घेरे से बाहर लाना है।
32 जिला स्तरीय अधिकारियों ने दो - दो कुपोषित गांवों को गोद लिया है। वहां पर जो बच्चे अति कुपोषित हैं उन्हें चिन्हित कर लाख रेखा के अंदर किया गया है। हर महीने इन बच्चों का टीकाकरण होता है। उनका वजन होता है। यह देखा जाता है कि इनका स्वास्थ्य कितना सुधरा है। उसकी पूरी आख्या वेबसाइट पर अपलोड होती है। जिलाधिकारी ने बैठक कर सभी अधिकारियों से कहा कि वह लोग कुछ अपने पास से कुपोषित बच्चों पर खर्च करें। यह प्रयास करें कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। उनके इस निर्देश के बाद शनिवार को अधिकतर अधिकारी अपने गोद लिये गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकरी अनुज सिंह ने बताया कि वह कर्महा बुजुर्ग गांव को गोद लिये हैं। शनिवार को वहां पहुंचे थे। वहां पर 22 अति कुपोषित बच्चे हैं। वहां विद्यालय पर बच्चों को ड्रेस भी वितरित किया गया है। कुपोषित बच्चों को केला और बिस्किट दिया गया है। यह सिलसिला जारी रहेगा। बच्चों के साथ हमारी पूरी सहानुभूति है। उन्हें किसी तरह से पूरा स्वस्थ करना है। उनके सेहत का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसी तरह से मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के पी सिंह भी अपने गोद लिए गांव पहुंचे। बच्चों को केला और बिस्किट बाटा । कहा कि ऐसे लोगों पर अपने पास से कुछ खर्च करने देने पर कोई हर्ज नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें