उत्तरप्रदेश में देवरिया से गोरखपुर आ रही अनुबंधित बस कूड़ाघाट के पास अनियंत्रित हो गई। इससे उसकी चपेट में कुछ बाइक सवार और पैदल राहगीर आ गए।
हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो बच्चों के भी शामिल होने की सूचना है।
उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।