फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Wed, 24 Jun 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना। धानेपुर के पूरे तेंदुआ गड़रही गांव निवासी राजदीप सिंह (40) का शव बुधवार सुबह त्रिभुवन नगर ग्रंट के आधारडीह के पास सड़क किनारे फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन


वह 21 जून से लापता था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पत्नी पार्वती सिंह ने बताया कि राजदीप पिछले दो वर्षों से बंगलुरु में रहकर टाइल्स लगाने का काम करते थे।
21 जून को वह अपने एक साथी के साथ ट्रेन से घर लौट रहे थे। परिजनों के अनुसार, रास्ते में साथी ने फोन कर बताया कि बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर राजदीप खरीदारी के लिए उतरे थे। उनका मोबाइल और सामान साथी के पास ही रह गया था। इसी बीच वह लापता हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर राजदीप के छोटे भाई कमल सिंह रिश्तेदारों के साथ बाराबंकी पहुंचे और तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने शुक्लागंज-रेहरा मार्ग स्थित आधारडीह के पास पेड़ पर शव के फंदे से लटके होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान राजदीप सिंह के रूप में की।

परिजनों का आरोप है कि राजदीप की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें