फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बीएड परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया छात्र

Wed, 24 Jun 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में बुधवार को आयोजित बीएड परीक्षा के दौरान एक विद्यार्थी नकल करते पकड़ा गया। उसके पास से नकल सामग्री (चिट) बरामद हुई। परीक्षा समिति ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मामले की रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेज दी है।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन के अनुसार परीक्षा के दौरान कक्ष संख्या-12 में बैठे एक परीक्षार्थी की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध दिखाई दीं। जांच करने पर उसके पास से नकल सामग्री बरामद हुई। बीएड और एमएड की परीक्षा में 1295 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 1265 उपस्थित रहे। 27 अनुपस्थित रहे। वहीं एलएलबी की परीक्षा में 1304 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 1255 उपस्थित हुए। 49 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें