फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस से प्रेरणा लें युवा

Mon, 27 Jul 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के पास रैली निकालते विद्यार्थी। -स्रोत: संगठन
विज्ञापन
गोंडा। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। शहीदों के शौर्य और बलिदान को समर्पित इस यात्रा में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और वीर शहीद अमर रहें के नारों से पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शहीद आज़म भगत सिंह इंटर कॉलेज से हुआ। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस टॉमसन ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एबीवीपी के प्रांत सहमंत्री मुकेश सोनी ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान का परिचय देकर देश की आन-बान और शान की रक्षा की थी। उनके त्याग और पराक्रम से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर जिला प्रमुख डॉ. पवन शुक्ल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अमरेश प्रजापति, सूरज चतुर्वेदी, दुर्गेश निगम और दीपक कनौजिया सहित अन्य मौजूद रहे।

 शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के पास रैली निकालते विद्यार्थी। -स्रोत: संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें