करनैलगंज (गोंडा)। ग्राम पंचायत गोड़वा खालेपुरवा निवासी रामशंकर का पुत्र रज्जन 9 मई को भाभी छोड़ने बिहार के बरौनी बेगूसराय गया था। वह अवध-आसाम एक्सप्रेस से 12 मई को गोंडा आने वाला था।
भाई उमेश ने बताया कि 11 मई की रात करीब 11 बजे आखिरी बार मोबाइल पर बात हुई थी। रज्जन ने बताया था कि वह अवध आसाम एक्सप्रेस से लौट रहा है और सुबह गोंडा पहुंच जाएगा। इसके बाद से उसका फोन बंद है। प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। जांच की जा रही है। -संवाद