फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

विज्ञापन
गोंडा में युवा महोत्सव के मौके पर कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। युवा दिवस पर जिले में कार्यक्रमों की धूम रही। युवाओं के सम्मान के साथ ही राष्ट्र निर्माण का संकल्प लोगों ने दोहराया। राजधानी में जिले के युवाओं का सम्मान हुआ और जिले के कार्यक्रमों में युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के बताए हुए रास्तों पर चलकर देशहित में कदम बढ़ाने का संकल्प लिया। रघुकुल विद्यापीठ में युवा उत्सव मनाया गया तो रामलीला मैदान में युवाओं ने स्वामी विवेकानंद को याद करके उनके सपनों का भारत बनाने का दम भरा।
विज्ञापन

दीन दयाल शोध संस्थान आईटीआई गांधी पार्क में नेहरू युवा केंद्र ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्थान के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने युवाओं को युवा दिवस के उद्देश्यों से अवगत कराया। नेहरू युवा केंद्र के मनोज श्रीवास्तव ने स्वामी जी के विचारों एवं उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। स्माइल फाउंडेशन के कुंवर रामायण सिंह ने युवाओं को प्रेरित किया।
प्रशिक्षक विनय श्रीवास्तव ने गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। नई पहल के जिला समन्वयक विजय शुक्ल ने युवाओं को स्वामी जी के सपनों के भारत के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर रामनगर महाविद्यालय के प्रोफेसर इकबाल बहादुर सिंह, केडी कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक कृष्णा सिंह, हनुमंत लाल पांडेय, कोमल सिंह, आदर्श सिंह, पूजा सिंह, लक्ष्मी भारती ने विचार व्यक्त किए। युवा मंडल अध्यक्ष राहुल कसौधन एवं के सिंह ने गीत प्रस्तुत किए। अवधेश कुमार, शारदा गौतम एवं नमिता शुक्ला ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें