फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पश्चिमी अफ्रीका में गोंडा के युवक की बीमारी से मौत

Tue, 14 Jan 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (गोंडा)। क्षेत्र के चंदहा निवासी छोटूलाल यादव (44) की सोमवार रात बीमारी के चलते पश्चिमी अफ्रीका के सिएरा लियोन में चोइथराम मेमोरियल हॉस्पिटल में मौत हो गई। फोन से सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि छोटू पश्चिमी अफ्रीका के सिएरा लियोन में कृष्णा ग्लोबल इंपेक्स प्राइवेट लिमिटेड में पांच साल से बतौर रसोइया काम करते थे। एक महीने पहले छोटू की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। सिएरा लियोन में ही उनका इलाज चल रहा था। उन्हें ब्लड प्रेशर व किडनी की बीमारी थी। वर्ष 2019 में छोटू के साथ मौसेरे भाई प्रेम व श्यामू भी पश्चिमी अफ्रीका गए थे। कुछ समय पहले छोटू गांव आए थे। तब उनकी सेहत ठीक थी।
मृतक के पिता राम धीरज यादव (72) ने बताया कि उनके दो बेटे थे। बड़े पुत्र राज बहादुर (50) मानसिक तौर पर बीमार हैं। उनका विवाह नहीं हुआ है। छोटे पुत्र छोटू के परिवार में दिव्यांग पत्नी अंजू (40), बेटी कोमल (16) व डेढ़ वर्ष का बेटा शिवम है। छोटू ही परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। परिजनों ने बताया कि मृतक के मौसेरे भाई प्रेम ने सिएरा लियोन में ही छोटू का अंतिम संस्कार कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें