फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: युवक की मौत, थाने के सामने शव रख प्रदर्शन

Mon, 27 Jul 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
दीपक की फाइल फोटो व गमगीन परिजन। संवाद
विज्ञापन
परसपुर। आंटा भोंदूपुरवा के पास रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक की पिछली सीट पर बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार देर शाम परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन अधिकारियों के समझाने पर शांत हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
ग्राम बसंतपुर सेमरातर निवासी रामसिंह ने बताया कि उनका बेटा दीपक (24) रविवार देर रात अपने दोस्त मुकेश (22) के साथ किसी काम से बाइक से आंटा गांव जा रहा था। आंटा भोंदूपुरवा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। मुकेश को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

सोमवार शाम ग्रामीणों ने थाने के सामने दीपक का शव रखकर परसपुर-बालपुर मार्ग जाम कर दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। मृतक के पिता का आरोप है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां जेसीबी से खोदाई चल रही थी। ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बेटे की मौत हुई है।
आरोप लगाया कि जो तहरीर दी गई, उसमें से जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली की बात हटाने का थानाध्यक्ष दबाव बना रहे थे। प्राथमिकी भी समय से नहीं दर्ज की। प्रदर्शन की सूचना पर एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय, सीओ आनंद राय, कोतवाल करनैलगंज व कटरा बाजार मौके पर पहुंचे।
एएसपी ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो परिजन मान गए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। एएसपी ने बताया कि प्रदर्शन समाप्त हो गया। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि युवक हेलमेट नहीं लगाए था। इसलिए सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है।

दीपक की फाइल फोटो व गमगीन परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें