फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तरबगंज मार्ग स्थित माधवपुर के पास बुधवार दोपहर एक बाइक की टक्कर लगने से पैदल जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एम्बुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के माधवपुर के मजरा दमोदार पुरवा निवासी पराग दत्त पुत्र कन्हैयालाल को बुधवार की दोपहर गजाधर पुरवा मोड़ के पास बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रागदत्त के भाई राहुल ने बताया कि उसका भाई किसी काम से पैदल ही माधवपुर गया था। तभी बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें