फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गड्ढे में बाइक गिरने से युवक की मौत, दो घायल

Tue, 31 Dec 2024 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। परसपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर-चचरी रोड पर भटपुरवा के पास मंगलवार देर शाम बाइक गड्ढे में गिरने से युवक की मौत हो गई और मामा-भांजी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


करनैलगंज के नरायनपुर माझा के बोड़न पुरवा निवासी हंसराज (26) अपने पड़ोसी राजभवन के साथ उनकी बहन के घर परसपुर के पूरे अंगद गांव गए थे। शाम छह बजे भांजी रजनी को लेकर घर लौट रहे थे। भटपुरवा के पास बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। हादसे में हंसराज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, राजभवन व उनकी भांजी रजनी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। सिर में गंभीर चोटें आने से हंसराज की मौत हुई है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
नरायनपुर माझा के ग्राम प्रधान राजू यादव ने बताया कि मृतक हंसराज तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। आठ महीने पहले ही उनका गौना हुआ था। हंसराज की मौत से पिता लल्ला यादव समेत अन्य का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
रुपईडीह (गोंडा)। खरगूपुर में परसोहनी गांव के पास मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शंकर दत्त मिश्र निवासी छितौनी, थाना कौड़िया घायल हो गए। उन्हें खरगूपुर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें