बभनान (गोंडा)। गोंडा-गोरखपुर रेल प्रखंड पर स्थित बभनान व गौर स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 595 के पास शुक्रवार को एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जिसका शव पैकोलिया पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कीमैन की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल बभनान के जवान रामप्रकाश और पैकोलिया पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। थानाध्यक्ष पैकोलिया दुर्गा प्रसाद ने बताया कि युवक के जेब में मिले एक मोबाइल नंबर से फोन करने पर पता चला कि युवक का नाम बबलू (35) पुत्र राम भवन सिंह है। वह ग्राम दहडवापार थाना उरुवा बाजार जिला गोरखपुर का रहने वाला है। जेब में नागलोई से गोंडा तक का टिकट भी मिला है। घटना की सूचना उसके परिवार वालों को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।