फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नौकरी का झांसा देकर युवती से 3.30 लाख की ठगी

Tue, 11 Aug 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नौकरी लगवाने का झांसा देकर 3.30 लाख रुपये लेने और रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी ज्योति तिवारी की तहरीर पर आगरा के गौतम नगर निवासी संजय कुमार को नामजद करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ज्योति तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी संजय ने नौकरी लगवाने का भरोसा देकर 18 जनवरी 2023 से 20 दिसंबर 2024 के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल 3.30 लाख रुपये अपने खाते में जमा कराए। आरोपी ने मोबाइल पर बातचीत में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी।
जब उन्होंने आरोपी से अपनी रकम वापस मांगी तो वह गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के अनुसार, 13 जून 2026 को आरोपी संजय कुमार गोंडा आया था। यहां दोबारा रकम मांगने पर उसने अभद्रता की और धमकी देते हुए चला गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने छल-कपट और धोखाधड़ी करके उसकी रकम हड़प ली। उसने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने और रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें