फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

Fri, 16 Oct 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
संदीप ओझा। फाइल फोटो 
विज्ञापन
दुर्जनपुर घाट। तरबगंज के गौहानी गांव निवासी संदीप ओझा (30) व अशोक बुधवार को सड़क हादसे में घायल हो गए थे। ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार शाम संदीप की मौत हो गई। शुक्रवार को शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

संदीप बुधवार को बाइक से दुर्जनपुर बाजार जा रहे थे। उनके साथ गांव के अशोक मिश्र भी बाइक पर सवार थे। पंडित जगनारायण डिग्री कॉलेज, रानीपुर पहाड़ी के पास चलती बाइक से मोबाइल गिर गया। मोबाइल उठाने के लिए अशोक के उतरने का प्रयास करने पर बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। संदीप के सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें नवाबगंज के निजी नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया था।
मृतक के पिता राज बहादुर ओझा ने बताया कि संदीप ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है। तरबगंज के प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने हादसे की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें