फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से युवक की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। भवाजितपुर गांव में सोमवार को खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना छपिया क्षेत्र के पटखौली गांव के मजरे ढोढऊपुर का रहने वाला दिनेश कुमार (25) पुत्र बुधराम सोमवार को अपने मामा ओमप्रकाश निवासी भवाजीतपुर का खेत जोतने के लिए ट्रैक्टर लेकर उनके गांव गया था। वहां खेत में पानी भरा होने के कारण ट्रैक्टर अचानक कीचड़ में फंस गया। कीचड़ से निकालते समय ट्रैक्टर अचानक पलट गया। जिससे दिनेश कुमार ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर हटाकर उसे बाहर निकाला गया। उसे सीएचसी छपिया लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें