फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: करंट लगने से युवक की मौत, दो झुलसे

Sun, 10 Nov 2024 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
अजय कुमार विश्वकर्मा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
गोंडा। वजीरगंज इलाके में अचलपुर के सरदार गांव में शादी से पूर्व टेंट लगा रहे युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। इसके अलावा नवाबगंज में रोडवेज बस की ऑटो में टक्कर से युवक घायल हो गया है।
विज्ञापन

वजीरगंज संवाद के अनुसार, शनिवार देर शाम अचलपुर के सरदार गांव में मुश्ताक अहमद की बेटी सकीरुन की शादी की तैयारी चल रही थी। जगदीशपुर कटरा निवासी अजय कुमार विश्वकर्मा (25) वहां टेंट लगा रहे थे। इसी दौरान लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन से छू गया। अजय को करंट की चपेट में आते देखकर जगदीशपुर कटरा के गंगाराम (30) व बहराइच पिपरिया निवासी दिनेश यादव (26) बचाने लगे तो वह दोनों भी करंट से झुलस गए। आनन-फानन तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंगाराम को इलाज के उपरांत घर भेज दिया। इसके अलावा गंभीर रूप से झुलसे दिनेश यादव का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मृतक अजय कुमार विश्वकर्मा मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता था। एक वर्ष पहले विमला से उसकी शादी हुई थी। अजय के पिता का पूर्व में स्वर्गवास हो चुका है। माता धनपता व बड़ा भाई विजय कुमार हैं। तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि घटना की कोई सूचना नहीं मिली है। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें