फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खेत की सिंचाई करने गए युवक की करंट लगने से मौत

Sat, 13 Apr 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तरबगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत पथार बेंगवा में खेत में सिंचाई करने गए युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पथार बेंगवा गांव निवासी रामरेखा उर्फ रखई ने बताया कि उनके भाई धर्मेंद्र चौहान (30) शनिवार सुबह गांव के सत्यप्रकाश तिवारी के गन्ने के खेत की सिंचाई करने गए थे। जहां मोटर के तार की चपेट में आकर करंट लगने से धर्मेंद्र की मौत हो गई। धर्मेंद्र की पत्नी रामावती नाश्ता-पानी लेकर खेत गईं तो पति का शव पड़ा देख बिलखने लगीं। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक समशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


ग्रामीणों के मुताबिक धर्मेंद्र मुंबई में रहकर मंडप सजाने का काम करता था। वह करीब एक माह पहले गांव आया था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था व माता-पिता की मौत के बाद भाइयों से बंटवारा करके अलग रह रहा था। परिवार में पत्नी और बेटे शिवपूजन (15), अभिजीत (12) व बेटी अंशिका (8) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें