फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फंदे से लटककर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मछली बाजार (गोंडा)। क्षेत्र के पचपुती जगतापुर कॉलोनी निवासी सुनील (30) ने कमरे में हुक से गमछे के सहारे लटक कर जान दे दी। शनिवार को उसके छोटे भाई अनिल की सगाई थी। घर में खुशी का माहौल था। देर रात बड़े भाई ने जान दे दी। इससे सगाई की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन


गांव निवासी सुनील के छोटे भाई अनिल ने बताया कि शनिवार को उसकी सगाई थी। घर में खुशियों का माहौल था। रिश्तेदार व संबंधी इकट्ठा थे। दावत के बाद सभी अपने कमरे मेंं सोने चले गए, बड़े भाई सुनील भी सोने चले गए थे। रविवार की सुबह जब वह नहीं उठे तो उन्हें आवाज दी गई। जवाब न मिलने पर घर छत की सीमेंट शेड को तोड़कर देखा गया तो उनका शव हुक से गमछे के सहारे लटक रहा था। बताया कि बड़े भाई सुनील की पत्नी अपने मायके में थी। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की है। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था, उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। इससे आहत होकर उसने जान दे दी। सुनील पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। वह अपने पीछे माता-पिता के साथ ही पत्नी रुबी 28, बेटे कार्तिक 8, कुनाल 6 तथा दो वर्षीय बेटी छोड़ गया है। सुनील की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें