मुजेहना (गोंडा)। गोसाईपुरवा में बृहस्पतिवार की रात एक युवक ने अपने घर के कमरे में छत के हुक से साड़ी के फंदे के सहारे लटककर जान दे दी। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना धानेपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत धाने के मजरा गोसाईपुरवा के रहने वाले शेर बहादुर वर्मा ने बताया कि उनका बेटा विनोद कुमार वर्मा 24 बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात तकरीबन एक बजे उसने छत के हुक से साड़ी के फंदे के सहारे लटककर जान दे दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।