फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पंजीकरण कराकर हासिल कर सकते हैं छूट

Wed, 04 Feb 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बिजली के बकाया बिल पर विशेष राहत देने वाली योजना का आज अंतिम दिन है। योजना के तहत उपभोक्ताओं को बिजली बिल के ब्याज में 100 प्रतिशत छूट दी जा रही है, साथ ही मूल बिजली बिल पर भी 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन


राहत योजना के द्वितीय चरण में देवीपाटन जोन में अब तक 2.48 लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं ने लाभ उठाया है। इन उपभोक्ताओं ने छूट का लाभ लेते हुए 214.40 करोड़ रुपये जमा किए हैं। इसके अतिरिक्त, बिजली चोरी के 7366 मामलों में भी उपभोक्ताओं को राहत मिली है। निर्धारित राजस्व निर्धारण और जुर्माने पर छूट का लाभ प्राप्त करते हुए 1975 उपभोक्ताओं ने योजना के तहत 412 करोड़ रुपये जमा करके मुकदमों से छुटकारा पाया। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए, विभाग ने पंजीकरण काउंटरों की संख्या बढ़ा दी है। पंजीकरण संबंधी किसी भी समस्या के लिए, मुख्य अभियंता कार्यालय के कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 8004916771 पर संपर्क किया जा सकता है।
मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि बिजली बिल राहत योजना के द्वितीय चरण का आज अंतिम दिवस है। इस दौरान, बिजली बिल के ब्याज पर 100 प्रतिशत और मूल बिल पर 20 प्रतिशत की छूट मिल रही है। बिजली चोरी के मामलों में निर्धारित असेसमेंट पर 45 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। बताया कि द्वितीय चरण की समाप्ति के बाद, जिन उपभोक्ताओं ने पंजीकरण नहीं कराया है, उनके बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे और तहसील के माध्यम से उनकी बकाया राशि की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें