फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डीडीओ ने अधूरे रिकॉर्ड पर जताई नाराजगी

Wed, 04 Feb 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज। जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को तरबगंज ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न पटलों की गहन जांच की। उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति, अभिलेखों के रखरखाव और जन शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान स्थापना पटल की फाइलों में कई रिकॉर्ड अधूरे पाए गए, जिस पर डीडीओ ने नाराजगी जताते हुए सुधार की चेतावनी दी। उन्होंने अभिलेखों को व्यवस्थित और अद्यतन रखने के सख्त निर्देश दिए। ग्रामीण आजीविका मिशन के पटल पर समूह की महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।
डीडीओ ने कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। जनता दर्शन व ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए आवास, पेंशन और मनरेगा योजनाओं की रिपोर्ट भी तलब की।
विज्ञापन

फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में सुस्ती मिलने पर उन्होंने प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बीडीओ रवि कुमार गुप्त, एडीओ आईएसबी अंबरीश प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत दुर्गाप्रसाद मिश्र समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें