फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकून से रहें आप, सिटी मजिस्ट्रेट ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पूरे देश में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जैसे ही प्रधानमंत्री की ओर संपूर्ण लॉकडाउन का एलान हुआ तो लोगों की बैचेनी बढ़ गयी। लेकिन जिले की एक महिला अफसर ने लोगों की सहूलियत की जिम्मेदारी अपने कंधे पर उठा रखी है। जी हां बात कर रहे हैं गोंडा की सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी की। बिना अपनी फिक्र किये ही जनता की सेवा में जुटी हुई हैं। चाहे बाजार से लोगों की भीड़ हटाने के लिए सख्ती की जरूरत हो तो तब भी एक तेज तर्रार अधिकारी के तौर पर वंदना त्रिवेदी अपनी टीम के साथ दौड़ती दिखाई दीं।
विज्ञापन

जब जिले और मंडल के बड़े और जिम्मेदार अफसर अपने आवास से ही फरमान सुना रहे थे तब सिटी मजिस्ट्रेट त्रिवेदी ने नारी शक्ति का अहसास जरूर कराया। आपको याद होगा कि लॉकडाउन के दूसरे दिन सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी व्यापारियों से बैठक कर कालाबाजारी रोकने और सामान की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उनकी इस कार्यशैली की तारीफ हर ओर हो रही है।
सीएमओ भी पूरी मेहनत से जुटीं
सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्िरवेदी के बाद जिले में जिस महिला अधिकारी के तौर सीएमओ डॉँ. मधु गैरोला भी पूरी शिद्दत से जुटी हुई हैं। रोजाना जिला अस्पताल और सभी सीएचसी के अधीक्षकों के साथ समीक्षा कर रही हैं। जिले में कोरोना मरीजों की स्क्रीनिंग की भी समीक्षा बराबर कर रही हैं।
विज्ञापन

थोक बाजार में मूल्य पूरा नियंत्रण में हैं। आढ़तियों की ओर से उसी दाम पर सब्जी और फल बेंचे जा रहे हैं जो शासन की ओर निर्धारित किये गये हैं। लेकिन फुटकर विक्रेता बंदी के नाम पर मनमानी कर रहे हैं। कुछ जगहों से ऐसी शिकायत मिल रही है। जो भी लोग कालाबाजारी करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -वंदना त्रिवेदी, नगर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें