फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अब ओपीडी में ही होगी एक्स-रे जांच

Fri, 31 Jul 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय की ओपीडी में अब मरीजों को एक्स-रे जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक्स-रे की सुविधा ओपीडी के पास ही उपलब्ध कराई जाए, ताकि मरीजों और तीमारदारों को जांच के लिए भटकना न पड़े।
विज्ञापन

मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर किए गए निरीक्षण में सीएमओ ने ओपीडी, इमरजेंसी, वार्डों तथा अन्य प्रमुख विभागों का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। सीएमओ ने भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
सीएमओ ने क्षेत्रीय निदान केंद्र के सामने जलभराव की समस्या से निपटने के लिए कराए जा रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर कराया जा रहा है, जिससे बरसात के दौरान मरीजों व तीमारदारों को होने वाली परेशानी दूर हो सके। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी, डॉ. आफताब आलम, डॉ. अनिल वर्मा, रंजीत सिंह राठौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें