फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जंगली जानवर के हमले में बछड़े की मौत

Fri, 31 Jul 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्नोहरपुर। तुलसीपुर माझा में शुक्रवार सुबह गन्ने के खेत में बछड़े का क्षत-विक्षत शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। हालांकि देर शाम तक हमलावर जानवर की पहचान नहीं हो सकी। मजरे पूरे अर्जुन निवासी विमलेश यादव ने बताया कि खूंटे में बंधा उनका बछड़ा बृहस्पतिवार शाम अचानक गायब हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह वह धर्मवीर और देवेश के साथ घर से करीब 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में खाद डालने गए, जहां बछड़े का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। शव का सिर और शरीर के कुछ हिस्से को जंगली जानवर ने नोच खाया था। विमलेश ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी इसी बछड़े पर किसी जंगली जानवर ने हमला कर गले को काट लिया था। उस समय इलाज के बाद वह बच गया था।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक ने बताया कि ग्रामीणों को रात के समय सतर्क रहने, खेतों में अकेले न जाने, घरों के आसपास आग जलाकर रखने तथा लाइट का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें