फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता को भगवान मानकर बच्चों ने की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। वैलेंटाइन डे प्यार के इजहार के दिन के रूप में में मनाया जाता है। लेकिन योग वेदांत सेवा समिति की ओर से डीएवी इंटर कॉलेज में रविवार 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे एक अनोखे प्रेम दिवस के रूप में मनाया गया। यहां पर बच्चों ने अपने माता-पिता को भगवान मानकर उनकी पूजा कर प्यार का इजहार किया।
विज्ञापन

रविवार को कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में वैलेंटाइन डे प्रेम दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि आज अपने देश में पश्चिमी सभ्यता हाबी होती जा रही है।
लोग अपनी संस्कृति तथा परंपराओं को भूलते जा रहे हैं। जिससे आज हमारी संस्कृति का पतन होता जा रहा है। लोगों को वैलेंटाइन डे की जगह मातृ पितृ पूजन दिवस मनाना चाहिए, यही हमारी संस्कृति और सभ्यता है।
विज्ञापन

इस दौरान बच्चों ने अपनी भावनाओं का इजहार करते हुए अपने माता-पिता को बैठा कर उनकी विधिवत पूजा आरती की। इस मौके पर कार्यक्रम में आए बच्चों के माता-पिता अपनें बच्चों को सम्मान देते देखकर भाव विभोर हो गए।
इस मौके पर कन्हैया लाल कौशल ने बच्चों के माता पिता को माला पहनाकर तथा तिलक लगाकर उनका पूजन किया। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र ने किया। इस मौके पर पर विश्व हिंदू परिषद के गोविन्द शाह, अल्पना सिंह, प्रवीण केसरवानी, शिवम्, सूरज, निशांत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें