फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: इस्राइल जाने से पहले श्रमिकों ने दी अंग्रेजी और कौशल दक्षता परीक्षा

Fri, 20 Sep 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के आईटीआई में अंग्रेजी भाषा और कौशल विकास की परीक्षा देते कुशल श्रमिक। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में शुक्रवार को इस्राइल भेजने के लिए चार ट्रेडों के कुशल श्रमिकों की अंग्रेजी भाषा और कौशल विकास दक्षता परीक्षा कराई गई। इस दौरान देवीपाटन मंडल मुख्यालय की गोंडा नोडल आईटीआई में 50 में 23 निर्माण श्रमिक शामिल हुए। इसी तरह बलरामपुर और बहराइच के संस्थानों में भी श्रमिकों की स्क्रीनिंग कराई गई।
विज्ञापन

मार्च में इस्राइल की मांग पर देश से करीब 6000 निर्माण श्रमिक भेजे गए थे। 5000 श्रमिकों को भेजने के लिए तैयारी चल रही है। ऐसे में भारत सरकार के निर्देश पर प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय की ओर से प्रदेश की आईटीआई में स्क्रीनिंग के लिए 3500 श्रमिकों की लिस्ट जारी की गई। अधिकारियों का कहना है कि पहले चरण में भेजे गए श्रमिकों को अंग्रेजी भाषा का ज्ञान न होने की वजह से दूसरे कामों में लगाना पड़ा। इसके लिए श्रमिकों की तरफ से लगातार शिकायतें आ रही हैं। कुल मिलाकर 56 श्रमिकों की स्क्रीनिंग की जिम्मेदारी देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच और बलरामपुर जिले को सौंपी गई थी।
शुक्रवार को देवीपाटन मंडल मुख्यालय के गोंडा आईटीआई में दस्तावेजों की जांच के बाद अंग्रेजी भाषा और कौशल विकास दक्षता परीक्षा कराई गई। नोडल आईटीआई प्रधानाचार्य प्रभुनाथ मिश्र ने बताया कि 50 में से 23 श्रमिकों ने परीक्षा दी। सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी गुलाब मौर्य ने बताया कि स्क्रीनिंग के बाद सेवायोजन पोर्टल पर श्रमिकों का पंजीकरण कराया गया। रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन


श्रमिकों को सुविधाएं देने के लिए जिले में प्री-स्क्रीनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसमें लोहार, बढ़ई, राजगीर और टाइल्स कारीगरों के तहत फ्रेमवर्क व शटरिंग कारपेंटर, आयरन बेंडिंग, सिरेमिक टाइल और प्लास्टरिंग में चयन किया जाएगा। हालांकि, बड़ी संख्या में श्रमिक आवेदन के बाद दूसरे राज्यों से नहीं पहुंच सके। ऐसे में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्क्रीनिंग की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें