फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोदाम में करंट लगने से मजदूर की मौत

Tue, 28 Jul 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मृत युवक की फाइल फोटो।
विज्ञापन
झंझरी। नगर कोतवाली क्षेत्र में गोलागंज स्थित एक निर्माणाधीन गोदाम में सोमवार देर शाम करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने हादसे के बाद मजदूर को समय से अस्पताल न पहुंचाने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार और भवन स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सोनी हरलाल गांव निवासी रजकला देवी की तहरीर के अनुसार उनका पुत्र पाटेश्वरी प्रसाद तिवारी (30) पिछले करीब सात वर्षों से ठेकेदार प्रदीप प्रजापति के अधीन मजदूरी करता था। सोमवार को वह विनोद टॉकीज के पास स्थित लक्ष्मी क्लॉथ हाउस के निर्माणाधीन गोदाम में काम करने गया था। शाम करीब पांच बजे वह गोदाम में पड़े तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि निर्माणाधीन गोदाम में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। पाटेश्वरी प्रसाद के मामा राधेश्याम तिवारी ने बताया कि हादसे के बाद ठेकेदार और संबंधित लोगों ने तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय काफी देर तक उसे वहीं पर रोके रखा। बाद में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनका कहना है कि समय पर उपचार मिलता तो भांजे की जान बच सकती थी।
विज्ञापन

पाटेश्वरी परिवार के इकलौते पुत्र थे। उनकी दो बहनों में एक की शादी हो चुकी है। करीब एक वर्ष पूर्व उनका विवाह हुआ था और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर ठेकेदार प्रदीप प्रजापति और लक्ष्मी क्लॉथ हाउस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें