फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डुप्लीकेट मतदाता सूची पर काम शुरू, 20 तक पूरी होगी फीडिंग

Wed, 05 Nov 2025 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर डुप्लीकेट मतदाताओं को सूची से हटाने की कवायद तेज हो गई। इसके लिए तहसीलों को 20 नवंबर तक का समय दिया गया। फीडिंग के बाद डुप्लीकेट मतदाता सूची से बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन

अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सितंबर में गोंडा सदर, करनैलगंज, मनकापुर और तरबगंज तहसील क्षेत्रों में कुल मिलाकर 3.63 लाख डुप्लीकेट मतदाता खोजे गए थे। संबंधित मतदाताओं से बीएलओ के माध्यम से आधार कार्ड लेकर सत्यापन प्रक्रिया पूरी किया जाना था। प्रदेश में जिले की प्रगति काफी खराब पाई गई।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि सभी तहसीलों में डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन कार्य पूरा हो चुका है। फीडिंग न होने से प्रगति खराब पाई गई। करीब तीन हजार मतदाताओं की फीडिंग हो चुकी है। जल्द ही सभी मतदाताओं की फीडिंग की जाएगी। वहीं, एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि 20 नवंबर तक सत्यापन के साथ ही फीडिंग कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें