फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महिला आयोग ने लिया शिवदीन की बहन की शादी का जिम्मा

Fri, 23 May 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के डि​क्सिर धन्नीपुरवा में ​शिवदीन की मां व बहन से बात करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋत
विज्ञापन
गोंडा। उमरीबेगमगंज के धन्नीपुरवा निवासी शिवदीन की हत्या के बाद उनकी बहन की शादी का पूरा जिम्मा राज्य महिला आयोग ने लिया है। राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही ने शुक्रवार को शिवदीन के घर पहुंचकर पीड़ित परिजनों के आंसू पोछे। शिवदीन की हत्या से व्यथित बहन व मां महिला आयोग की सदस्य से लिपटकर फफक पड़ीं। ऋतु शाही ने परिजनों को सांत्वना देते हुए पूरी शादी की जिम्मेदारी लेने की बात कही।
विज्ञापन

बता दें कि बीते 24 अप्रैल को घर में चोरी के बाद भागते समय एक बदमाश को शिवदीन ने पकड़ लिया था। बदमाश उनके सीने में पिस्टल से गोली मारकर भगा गया था। शिवदीन की हत्या के चलते पांच मई को होने वाली उनकी बहन का शादी टल गई थी। अब आगामी पांच जून को शादी होनी है। परिवार के आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण शिवदीन की बहन की शादी में सहयोग के लिए कई सामाजिक संस्थाएं आगे आई हैं। बृहस्पतिवार को वामा सारथी फाउंडेशन की अध्यक्ष व पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की पत्नी डॉ. तन्वी जायसवाल ने डेढ़ लाख रुपये का आर्थिक सहयोग व शादी का सामान भेंट किया था। शुक्रवार को ऋतु शाही ने पहुंचकर कहा कि बेटी की शादी का जिम्मा राज्य महिला आयोग उठाएगा। शिवदीन की बहन की शादी अच्छे ढंग से कराना हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें