फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वार्ता के बाद अधिवक्ताओं की हड़ताल खत्म

Fri, 23 May 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सहायक महानिरीक्षक निबंधन से हुई वार्ता के क्रम में वकीलों ने सब रजिस्ट्रार के खिलाफ चल रहा आंदोलन खत्म कर दिया है। शुक्रवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्र, महामंत्री संजय सिंह व मनोज मिश्र की अगुवाई में वकीलों के प्रतिनिधिमंडल ने सहायक महानिरीक्षक निबंधन से मुलाकात की। वकीलों को बताया गया कि उपनिबंधक के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी। अध्यक्ष ने बताया कि वार्ता सफल रही। इस दौरान मो. शमीम मारूफ, भगवती प्रसाद पांडेय, अवध बिहारी शरण पांडेय, प्रभात शुक्ल, कृष्णकुमार पांडेय, गंगाधर तिवारी, महेश कुमार सिंह, श्रीराम गुप्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें