फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 15 May 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करतीं समाजवादी महिला सभा की पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
गोंडा। महिला सैन्य अधिकारी पर टिप्पणी से नाराज सपा महिला सभा की पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के मंत्री की बर्खास्तगी की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम आलोक कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि एक तरफ जब हर कोई महिला सैन्य अधिकारी के साहस की तारीफ कर रहा है। ऐसे में मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की टिप्पणी उनकी मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने भाजपा के नारी शक्ति वंदन अभियान सहित अन्य योजनाओं को लेकर सवाल खड़े किए। कहा कि सरकार को ऐसे मंत्री को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए। प्रदर्शन में सूबी, रश्मि पांडेय, निर्मला गुप्ता, किरन, संध्या यादव, सविता श्रीवास्तव, सरिता सिंह सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें