फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर जलाया

Wed, 29 Jul 2015 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज क्षेत्र में एक विवाहिता की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। उसका अतिंम संस्कार भी कर दिया गया है। विवाहिता के भाई ने ससुराली जनों पर हत्या कर साक्ष्य को मिटाने का आरोप लगाते हुए एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


उमरीबेगम गंज थाना क्षेत्र के ग्राम टनटनवापुर निवासी आलोक शुक्ल ने दी तहरीर में कहा है कि उसने बहन ऋचा की शादी 2010 में वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बडसर निवासी अजय कुमार तिवारी के साथ की थी। शादी में दहेज दिये जाने के बावजूद उसके ससुराली जन उसे बाइक व सोने की अंगूठी न दिये जाने के कारण मारते पीटते थे।

25 जुलाई को सूचना मिली की बहन मर गई है और उसके ससुराल वालों ने उसका अतिंम संस्कार कर दिया। उमरी बेगमगंज पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें