फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिजली कटने से नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 17 Jan 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सिविल लाइंस में एडीएम आवास के बाहर पुलिसकर्मियों से बात करतीं कांशीराम कॉलोनी की महिलाएं। - संव
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। सिविल लाइंस स्थित कांशीराम कॉलोनी में रह रहे लोगों की बृहस्पतिवार को बिजली काट दी गई। इस कॉलोनी में करीब 1200 लोग रहते हैं। बिजली न आने के कारण लोग पानी के लिए परेशान रहे। शुक्रवार को कॉलोनी की महिलाएं सड़क पर उतर आईं। महिलाओं ने एडीएम आवास के सामने प्रदर्शन किया। इस बीच पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एडीएम आवास के सामने प्रदर्शन कर रहीं कांशीराम कॉलोनी निवासी सुरैया, सिमरन, रिहाना, बिट्टन, अर्जुन, वेदप्रकाश, रामपती, नगमा, नजीबुलनिशा, रुकसाना व पिंकी का कहना है कि बिना सूचना और नोटिस के ही विभाग के लोगों ने बृहस्पतिवार की दोपहर में कॉलोनी की बिजली काट दी। बिजली न होने से कॉलोनी में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। यहां के लोग पानी को लेकर काफी परेशान हुए। आरोप लगाया कि बिजली विभाग ने जबरन घरों की बिजली काट दी है। कालोनी के लोगों के मोबाइल तक बंद हो गए हैं। पानी न मिलने से छोटे-छोटे बच्चे भी परेशान हैं।
महिलाओं के प्रदर्शन की सूचना पर सिविल लाइंस चौकी के उपनिरीक्षक राकेश कुमार व अविनाश सिंह ने पहुंचकर महिलाओं से बात की। नारेबाजी कर रहीं महिलाओं को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र अंबेडकर चौराहा के अवर अभियंता चंदन प्रजापति का कहना है कि कांशीराम कॉलोनी में किसी का भी बिजली कनेक्शन नहीं है। लोग अवैध तरीके से बिजली का उपभोग कर रहे हैं। जिसके चलते डीएम के निर्देश पर पूरे कॉलोनी की बिजली काटी गई है। यदि लोग कनेक्शन ले लेते हैं तो बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें