मुजेहना(गोंडा)। न्यायालय के आदेश पर मारपीट व छेड़खानी के आरोपी भाइयों की संपत्ति पुलिस ने कुर्क की है। थाना धानेपुर के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया कि नगर पंचायत धानेपुर के ठठेरी मोहल्ला निवासी राहुल और उसके भाई रंजीत के खिलाफ क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी ने वर्ष 2019 में छेड़खानी करने, विरोध पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी सगे भाइयों की चल संपत्ति कुर्क की गई है। जिसमें 38 घरेलू सामान है। जिसकी सूची तैयार कर थाने के मालखाने में जमा करा दिया गया है। कुर्की की कार्रवाई में एसएसआई खुश मोहम्मद, एसआई अवधेश यादव, एसआई कमलेश यादव व हेड कांस्टेबल फहीम खां शामिल रहे।