फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सांड़ से बचकर भागी महिला की ट्रक से कुचलकर मौत

Tue, 14 Nov 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। नवाबगंज कस्बे के कटी तिराहे पर सांड़ के हमले से बचने के लिए भागी एक महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के चौबेपुर गांव निवासी राम सुंदर ने बताया कि उनकी बहू रेखी देवी (35) पत्नी घनश्याम रविवार की रात में बाजार से अपने घर की तरफ आ रही थी। वह कस्बे के कटी तिराहे पर पहुंची ही थी कि तभी अचानक सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। वह बचने के लिए सड़क के दूसरी तरफ भागी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें