फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में फिसली महिला, ट्रेकन के चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अवध एक्सप्रेस ट्रेन से गुजरात से मसकनवां अपने ससुराल जा रही महिला चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में फिसल गई। हाथ से डिब्बे का हैंडल छूटने से वह ट्रेन के नीचे आ गई। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए रेलवे अस्पताल से उसे लखनऊ के लिए रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गुजरात से मसकनवां जाते समय महिला यात्री रेलवे स्टेशन पर आ गई थी। चंद दूरी पर ही उसका घर था और वह दुर्घटना का शिकार हो गई। ट्रेन के चपेट में आई 30 वर्षीय महिला अनीता गुप्ता मोहलीपुर मसकनवां के सुनील गुप्ता की पत्नी थी और वह ससुराल ही जा रही थी।
महिला यात्री सलवार सूट पहने हुई थी, ससुराल जाना था तो उसको बदलकर साड़ी पहनने के लिए स्टेशन पर उतरी थी। चक्कर में गोंडा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही ट्रेन से उतर कर वेटिंग हाल में पहुंचकर कपड़े को बदलकर साड़ी पहनकर बाहर आई, तब तक ट्रेन चल दी थी।
विज्ञापन

ट्रेन पकड़ने के चक्कर में महिला ने चलती ट्रेन को पकड़ने के लिए ट्रेन के डिब्बे के हैंडल को पकड़ा लेकिन वह हाथ से ही छूट गया। जिससे वह प्लेटफार्म के नीचे गिर गई और ट्रेन के चपेट में आ गई। घटना को देखते हुए आरिफ आरपीएफ के जवानों और बंदरों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया।
जिससे ट्रेन चेन पुलिंग हुई, उसके बाद महिला को किसी तरह से बाहर प्लेटफार्म के पर लाया गया। महिला का उपचार के लिए लखनऊ ले जाते समय बाराबंकी के पास मौत हो गई। हादसे की सूचना पर उसके परिजन आ गए थे और साथ ही रहे। लेकिन लखनऊ ले जाते समय मौत हो जाने से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें