रुपईडीह (गोंडा)। डुडही गांव के मजरे नया पुरवा में शनिवार की भोर एक महिला ने अपने घर एक भुसैले में छत में लगी लोहे की रॉड से दुपट्टे के सहारे लटककर जान दे दी।
कटरा बाजार थाना क्षेत्र के डुडही गांव निवासी नीलम (35) पत्नी सुरेश सैनी ने शनिवार की भोर शुक्रवार रात घर के भुसैले में छत में लगे लाहे की रॉड से दुपट्टे के सहारे लटककर जान दे दी। गांव के प्रदीप सैनी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना कटरा बाजार के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।