फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कोल्हू के पट्टे में दुपट्टा फंसने से महिला की मौत

Mon, 03 Aug 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विजयलक्ष्मी। फाइल फोटो 
विज्ञापन
नवाबगंज/विश्नोहरपुर। जवाहर चौक में रविवार रात कोल्हू के पट्टे में दुपट्टा फंसने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जवाहर चौक निवासी विजयलक्ष्मी (35) रविवार रात करीब नौ बजे अपने पति राजेश कुमार गुप्ता के कोल्हू में सरसों की पेराई कर रही थीं। इसी दौरान उनका दुपट्टा अचानक कोल्हू के पट्टे में फंस गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इंजन बंद कर उन्हें नगर के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि हादसे के समय उनके पति किसी काम से बाजार गए थे। सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक विजयलक्ष्मी की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

विजयलक्ष्मी के परिवार में पति, दो पुत्र कान्हा और सात्विक हैं। मां की असमय मौत से दोनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि कोल्हू के पट्टे में दुपट्टा फंसने से महिला की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें