फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से महिला की मौत

Thu, 03 Apr 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज/हलधरमऊ(गोंडा)। ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक से बेटे संग बैंक जा रही महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहे बेटे को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन

पहाड़ापुर निवासी शंकरदयाल उर्फ तित्तुर की 45 वर्षीय पत्नी रामकुमारी बृहस्पतिवार को बेटे सतीश के साथ बाइक से करनैलगंज बाजार स्थित बैंक जा रही थीं। करनैलगंज से पहले पेट्रोल पंप के पास बाइक की ट्रैक्टर-ट्राॅली से टक्कर हो गई। इससे रामकुमारी ट्रैक्टर की चपेट में आ गईं। सतीश को मामूली चोट ही आई। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी करनैलगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने रामकुमारी को मृत घोषित कर दिया। सतीश काे प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लिया गया है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।

हादसे में पिता-पुत्री घायल
रुपईडीह (गोंडा)। कौड़िया के पैड़ीबरा गांव निवासी मनोज शुक्ल (28) बृहस्पतिवार दोपहर बाजार स्थित निजी विद्यालय से पुत्री वेदिका (4) व पुत्र रुद्रांश को लेकर बाइक से घर जा रहे थे। गांव के पास बाइक की पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे में मनोज व पुत्री वेदिका घायल हो गई। ग्रामीणों ने पिकअप चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल पिता व पुत्री को निजी वाहन से चिकित्सालय भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें