फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा, बसपा व कांग्रेस पर बरसे निषाद पार्टी के मुखिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। ग्राम शाहपुर में निषाद समुदाय द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अवधेश निषाद व संचालन सिद्धनाथ निषाद ने किया। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुये संजय निषाद सपा, बसपा व कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने हमारा वोट लेकर हमारे समाज को आरक्षण से बाहर किया है। यह उनकी नही हमारी कमी है, समय पर हम अपने अधिकार के उपयोग नहीं कर पाते है।
उन्होंने कहा कि जिस समाज के लोगों ने आवाज उठाया उन्हें हिस्सा मिला। मगर अभी तक निषाद समुदाय के लोगों ने अपने हक की आवाज बुलंद नही की, जिससे हम अपना हक पाने से वंचित हैं।
विज्ञापन

अपने हक की लड़ाई लड़कर आपका यह बेटा विधान परिषद सदस्य बनकर आपके सामने आया है। अब आपका हक दिलाने की पावर भी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि अब आपको किसी से डरने की जरूरत नही है। कोई अधिकारी कर्मचारी या पुलिस कर्मी समाज के लोगो को प्रताड़ित करता है।
तो दो घन्टे के अंदर उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी, आपके ऊपर उठने वाले हाथ को तोड़ दिया जायेगा। अपने समाज की फूलनदेवी व जमुना निषाद की हत्या करवा दी गई उनसे भी बदला लेना है। यह निषाद पार्टी के झंडे के नीचे एक जुट होने पर ही हो पायेगा।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों ने एक जुटता दिखाया अब उनके घर में हरवाह नही अधिकारी जन्म लेने लगे हैं। प्रांतीय अध्यक्ष बाबूराम निषाद, दुर्गेश निषाद, आरती कश्यप, विनोद साहनी, मनोज वर्मन आदि नेताओं ने समारोह को सम्बोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें