फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक व बस की टक्कर में पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बाइक व बस की टक्कर में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई वहीं दो बच्चों समेत बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत लखनऊ गोंडा मार्ग पर कटरा घाट सरयू पुल पर रोडवेज व बाइक सवार में टक्कर हो गई। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, तीन अन्य लोग घायल हो गए।
घायलों की स्थिति नाजुक है। बुधवार की दोपहर बाद लखनऊ गोंडा मार्ग पर कटरा घाट सरयू पुल पर बाइक सवार लखनऊ की तरफ जा रहा था तथा लखनऊ की तरफ से आ रहे रोडवेज से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

जिसमें रामावती पत्नी दशरथ निवासी मुंडेरवा की मौके पर ही मौत हो गयी तथा रामभवन निवासी सुमेरपुर थाना कटरा बाजार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ दो बच्चे रंजना व लवकुश भी घायल हो गए।
घायलों को तत्काल स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉ. सुनील सिंह ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें